फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माखन चोरी की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Mon, 25 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के श्री मुरली मनोहर मंदिर में मटकी उतारते बच्चे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। श्री मुरली मनोहर रास मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय श्री राधाकृष्ण जन्म महोत्सव के आठवें दिन रविवार को माखन चोरी लीला तथा मटकी फोड़ का आयोजन किया गया।
इसमें 14 वर्ष के कम आयु के बालक-बालिकाओं ने राधाकृष्ण एवं ग्वालों के भेस में सुसज्जित होकर माखन चोरी की लीला एवं मटकी फोड़ की मनोहरी झांकी प्रस्तुत की। माखन चोरी की लीला देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सबसे पहले भजन गायक बृजमोहन बैजू ने राग हमीर में मन तड़पत हरि दर्शन को आज भगवान बंदिश प्रस्तुत कर शाम की सत्र का शुभारंभ किया।
भजन गायक राजा शर्मा ने तुम बिन मेरी कौन खबर ले गोवर्धन गिरधारी प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। विद्या वर्मा, सरोज मद्धेशिया, किरण जायसवाल ने माखन चोरी के भजन प्रस्तुत किए।
अंत में पूर्वांचल के लीला गायक सुनील सनेही ने माखन चोरी के गीत प्रस्तुत कर सभी भक्तों को देर रात तक भक्ति रस में गोते लगाने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरु वेद प्रकाश ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जब चलने लगे तो पहली बार घर से निकले। ब्रज से बाहर भगवान की मित्र मंडली बन गई। सुबल, मंगल, सुमंगल, श्रीदामा, तोसन आदि उनके मित्र बन गए थे। सारी मित्र मंडली मिलकर हर दिन माखन चोरी करने जाते थे।
विज्ञापन

इस दौरान राम रतन गुप्त, शंभू दयाल गुप्ता, रामविलास तिवारी, विजय जायसवाल, ओंकार नाथ, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, लव वर्मा, सूरज वर्मा, मदन, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें