तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र मणि त्रिपाठी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह छोटी गंडक नदी के रतनपुरा घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रतनपुरा गांव निवासी योगेंद्र मणि त्रिपाठी (78) साल 2014 में सेवा निवृत्त हुए थे। वह बीते सात मई को सायं चार बजे अपने गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे राजन त्रिपाठी ने दी। इस दौरान राजू भारती, हातिम अंसारी, विजय पासवान, संजय पांडेय, हरिकेश सिंह, वागीश मणि, अनिल भारती माैजूद रहे।