फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एकौना में आरआरसी सेंटर के निर्माण पर विवाद

Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ और मेठ से हुई बाताकही, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

बीडीओ ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक
निर्माण कार्य में खामियों को लेकर पूर्व प्रधान ने की थी शिकायत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गांवों में अपशिष्ट पदार्थों से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए बन रहे आरआरसी सेंटर स्वच्छता संसाधन केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर एकौना में विवाद हो गया है। आरआरसी सेंटर का निर्माण करा रहे मेठ से मोबाइल फोन पर बीडीओ से बाताकही का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। आरआरसी सेंटर के निर्माण में खामियों की शिकायत पर बीडीओ ने निर्माण कार्य पर पाबंदी लगा दी है।
एकौना के पूर्व प्रधान विनोद यादव ने एक माह पहले आरआरसी सेंटर के निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि आरआरसी सेंटर साधन सहकारी समिति की जमीन पर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं दिया गया। सेंटर का निर्माण एक प्राइवेट आदमी करा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाया था। मामले की बीडीओ ने जांच कराई। जांच रिपाेर्ट में आरआरसी सेंटर साधन सहकारी समिति की जमीन पर बनना बताया गया। बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बीडीओ और गांव में सेंटर का निर्माण करा रहे मेठ से मोबाइल पर बहस हो हो गई। इसके बाद बीडीओ ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। बीडीओ रामकृपाल गुप्ता ने कहा कि एकौना के ग्राम पंचायत अधिकारी दीनानाथ प्रजापति को निर्देश दिए गए हैं कि वह साधन सहकारी समिति की भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाकर भूमि को समतल कराएं और आचरण के संबंध में तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें