फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बार-बार पकड़े जाने के बाद भी जिले में नहीं रुक रही गो-तस्करी

Wed, 11 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस के बार-बार पकड़े जाने के बाद भी जिले में गौ तस्करी नहीं रुक पा रही है। तस्कर पशुओं को वाहनों में बेरहमी से लादकर बिहार के रास्ते बंगाल लेकर जाने की फिराक में लगे रह रहे हैं। डेढ़ माह के अंदर छह से अधिक बार पशुओं की बरामदगी और तस्करों पर गंभीर धाराओं में की गई कार्रवाई इसकी तस्दीक कर रही है। जिले में गो-तस्करों का नेटवर्क खीरी लखीमपुर आजमगढ़ से लेकर देवरिया बिहार बंगाल तक फैला हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पहले यह तस्कर कुशीनगर के रास्ते नेशनल हाईवे पकड़ सीधे बिहार के गोपालगंज जिले कि सीमा में दाखिल होते थे। इधर, कुशीनगर पुलिस की सख्ती के बाद तस्करों ने रूट बदल दिया है। अब देवरिया के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
गिरोह में कुछ स्थानीय लोग भी संलिप्त हैं। इनके सहयोग से यहां भी पशुओं की खरीद की जा रही है। वहीं, बिहार की सीमा किस रास्ते से नजदीक और महफूज है, इसकी जानकारी बाहरी तस्करों को देते हैं। लाइनर की भूमिका में वाहनों के आगे चल पुलिस की गतिविधि व लोकेशन लेते रहते हैं। इनके कहने के बाद तस्कर वाहनों को लेकर आगे बढ़ते हैं। इधर, एक माह से बरियारपुर के बाॅर्डर इलाके के रास्तों पर भी तस्करों की नजर है। यहां की भौगोलिक स्थिति यह है कि बाॅर्डर कुशीनगर और बिहार के गोपालगंज की सीमा से लगता है।
विज्ञापन

वहीं, तरकुलवा थाना क्षेत्र का चेकपोस्ट भी कुशीनगर के जिले की सीमा से सटा है। उधर, सलेमपुर से फुलवरिया होते हुए बनकटा थाना क्षेत्र का रास्ता, भाटपाररानी के चनुकी घाट मार्ग के पास भी बिहार की सीमा लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें