फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खो-खो चैंपियन का खिताब देसही देवरिया के नाम

Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें सांस्कृतिक और विविध खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो के रोमांचक फाइनल मुकाबले में देसही देवरिया ने रुद्रपुर ब्लॉक को 3-1 से हराकर फाइनल मुकाबल अपने नाम दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न ब्लॉकोंं से आई टीमों ने मार्च पास्ट की सलामी। गत वर्ष की व्यक्तिगत स्पर्धा में विजयी आरुषि मशाल लेकर दौड़ी। इसककेबाद सभी ने खेल शपथ लिया। पीटी में देसही देवरिया विजेता एवं गौरी बाजार उपविजेता रही। कस्तूरबा आवसीय विद्यालय के पीटी प्रतियोगिता में बैतालपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी के मुकाबले में रामपुर कारखाना एवं बैतालपुर ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। खो-खो का फाइनल मुकाबला देसही देवरिया एवं रुद्रपुर के बीच खेला गया। जहां देसही देवरिया ने कड़े मुकाबले में 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। प्राथमिक संवर्ग बालिका में सम्पन्न हुई दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर में प्रथम स्थान रामपुर कारखाना की राधिका राजभर और द्वितीय स्थान रुद्रपुर की अनामिका रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रामपुर कारखाना राधिका और द्वितीय स्थान पर रुद्रपुर की मुस्कान रहीं। 200 मीटर में राधिका राजभर प्रथम, 400 मीटर में बबली निषाद प्रथम स्थान पर रहीं। प्राथमिक संवर्ग बालक के दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में प्रथम स्थान आदर्श भाटपार रानी, 50 मीटर में समर प्रताप चन्द रुद्रपुर, 400 मीटर में श्याम बैतालपुर प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर संवर्ग बालिका के दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर में अंशिका लार, 200 मीटर में अतिया तरकुलवा प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में 100 मीटर में शिव सागर चौहान भागलपुर प्रथम स्थान पर रहे। अंताक्षरी में देसही देवरिया विजेता रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डॉ. रतनपाल सिंह ने कहाकि बेसिक के बच्चों में अपार प्रतिभाए एवं संभावनाएं है बस उन्हें दिशा देने की आवश्यकता है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि इस जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 ब्लॉक के परिषदीय बच्चों एवं कस्तूरबा विद्यालय के बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बच्चे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान खेल के नोडल अधिकारी बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा, जयराम पाल, बीईओ सूरज कुमार, विनयशील मिश्रा, राजकिशोर सिंह, गोपाल मिश्रा, विजय ओझा, पंकज कुमार सिंह, देवमुनी वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका शर्मीला यादव, जिला स्काउट मास्टर संजय कुमार मिश्रा, संजीव कुमार दूबे, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें