देवरिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को देवरिया आएंगे। वह प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के माता-पिता की पुण्यतिथि पर कसया रोड स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:20 बजे देवरिया पुलिस लाइंस के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजे वहां से प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार की सुबह लखनऊ से रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर से आजमगढ़ के मार्टिनगंज क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। पांच मिनट बाद वह कसया रोड स्थित कार्यक्रम स्थल के रवाना होंगे।
उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पिता और माता की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद दोपहर दो बजे पलक लॉन से पुलिस लाइंस के लिए प्रस्थान करेंगे।ू