फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 11 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के पिंडी में बुधवार की रात कमरे में 35 वर्षीय युवक उदयभान का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चार दिन पहले चेन्नई से गांव आया था। उसके गांव आने के एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी। उसकी शादी चार माह पहले हुई थी।
बताया जा रहा है कि उदयभान पुत्र वासदेव शादी के बाद वह कमाने चेन्नई चला गया। परिजन के अनुसार, उदयभान पिछले मंगलवार को गांव आया।
उसके आने से एक सप्ताह पहले पत्नी अपने पिता को तबीयत खराब होने के कारण मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर घर के अंदर एक कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद बिजली चली गई और जब बिजली आई तो घर वालों ने देखा कि जंगल खुला है और को वह छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका है। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें