फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गबन के दोषी सचिव पर विभाग मेहरबान, दो क्लस्टर का दिया चार्ज

Sun, 28 May 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना (देवरिया)। विकास खंड में तैनात गबन के दोषी एक सचिव पर विभाग मेहरबान है। उसे दो कलस्टर का चार्ज दे दिया गया है। साथ ही 10 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जबकि दोषी सचिव की ओर से अब तक 12 लाख रुपये जमा नहीं किया गया है। इसे लेकर भीखमपुर के रहने वाले गोरख शर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सचिव रामप्रकाश सिंह पर कृषि मंत्री के गांव पकहा में तैनाती के समय गबन का आरोप लगाया था। जांच में शौचालय निर्माण कराए जाने में 25 लाख रुपये गबन सिद्ध हुआ। इसमें आधी धनराशि ग्राम पंचायत सचिव को जमा करनी थी। इसी बीच स्थानांतरण रामपुर कारखाना हो गया। अब तक उनसे वसूली नहीं की गई, जिससे वेतन बाधित कर दिया गया है। 36 माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में सचिव अपना जीविका कहां से चला रहा है। यह प्रकरण गंभीर है और जांच का विषय है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह हमें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें