फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान से 20 हजार नगदी समेत हजारों का सामान उड़ाए

Sun, 28 May 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर (देवरिया)। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुर मंडी रोड पर एक खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात में 20 हजार नगदी समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बालपुर चौराहा निवासी कमलेश मद्धेशिया पुत्र उमा मद्धेशिया की बालपुर मंडी रोड पर खाद बीज की दुकान हैं। रोज की भांति वे शुक्रवार की रात में दुकान बंद करके अपने घर चले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा देख कर आसपास के लोगों ने उनको सूचना दिया। सूचना पाकर दुकानदार जब मौके पर पहुंचकर देखा तो काउंटर में 20 बीस नगद समेत इनवर्टर, बैटरी चोर उठा ले गए थे। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा दस दिन पहले से खराब है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में हल्का प्रभारी राम मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, बहुत जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें