फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों तक चलेगा देवरिया महोत्सव    

विज्ञापन
लोगो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 10 फरवरी से देवरिया महोत्सव का भव्य आगाज होगा। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बालीवुड से जुड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का नोडल  जिला प्रोबेशन अधिकारी को बनाया गया है। 
विज्ञापन

दस दिनों तक चलने वाला देवरिया महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसके लिए मजबूती के साथ जिला प्रशासन जुटा है। विभागीय अधिकारी स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर ही मिनी कलेक्ट्रेट और मिनी कोतवाली बनाया जाएगा। सरकारी कार्यों का संपादन यहीं से होगा। वाई-फाई की सुविधा से पूरा महोत्सवस्थल लैस होगा। फुड कार्नर और शॉपिंग एरिया भी बनाया जाएगा। जर्मन हैंगर का पांडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। पांडाल में करीब 7000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। बालीवुड के चर्चित कलाकारों जहां शामिल होंगे, वहीं स्थानीय कलाकार व प्रतिभागियों को भी मंच दिया जाएगा। विभागीय अफसरों को डीएम ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंप दिया है। 

महोत्सव में यह होगा कार्यक्रम 
देवरिया महोत्सव में मूवी शो, लेजर शो, गायन, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, फैशन शो, विज्ञान प्रदर्शनी, योग शिविर, किसान गोष्ठी, पर्यावरण गोष्ठी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बॉडी बिल्डिंग, कवि सम्मेलन, ऑल इंडिया मुशायरा, दिव्यांग सम्मेलन, पेंशनर सम्मेलन, भजन संध्या, जवाबी कौवाली, रायफल शूटिंग, बिरहा व लोकगीत के साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

 
देवरिया महोत्सव में जिले के उपभरते हुए कलाकारों को मंच दिया जाएगा। इसके लिए देवरिया टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी अपने गीत के ऑडियो, वीडियो, प्रदर्शनी से जुड़ी तस्वीरें अपने नाम पता के साथ 9450494933 मोबाइल नंबर  पर वाट्सअप के जरिए भेंजे। योग्यता के अनुसार कलाकार को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें