देवरिया। खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय कासंगज के तत्वावधान में ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक कासंगज में आयोजित किया गया था। इसमें देवरिया टीम चैंपियन बनी है। शनिवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि कासगंज स्पो र्ट्स स्टेडियम में देवरिया का पहला मैच मेरठ से खेला गया, जिसमें देवरिया की टीम ने 12-08 के अंतर से मेरठ को हराया । दूसरा मैच देवरिया और श्रावस्ती के बीच मैच खेला गया, जिसमें देवरिया की टीम ने एक तरफा मैच में 15-05 के अंतर से विपक्षी टीम को हराकर सेमीफाइनल की राह बनाई। सेमीफाइनल मैच देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर ने पहले अटैक करते हुए निर्धारित समय में पांच अक हासिल कर सकी, वहीं देवरिया के टीम ने निर्धारित समय में आठ अंक हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच देवरिया और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया के टीम ने 11-07 के अंतर से विपक्षी टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। खो-खो की प्रशिक्षक शालिनी शर्मा ने बताया कि देवरिया की टीम से अमरेश शर्मा कप्तान, मुकेश मौर्य, रामाश्रय यादव, भास्कर कुशवाहा, मनीष गौड, सत्येंद्र यादव, अभय वर्मा, विकास कुमार भारती, अभय कुमार, मनीष कुमार, अखिलेश प्रजापति, श्लोक भारती ने प्रतिभाग किया, वहीं टीम मैनेजर अंबरीश पटेल राय रहे। टीम के शानदार प्रदर्शन पर रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इस अवसर जिला खो-खो संघ के सचिव शिवानंद नायक एवं प्रशिक्षक मणि त्रिपाठी, गिरीश चंद्र सिंह, पूजा सिंह अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार पाल आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।