फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुजरात में युवा फुटबॉल खिलाडि़यों को निखार रहे हैं देवरिया के विशेष

Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। गुजरात सीनियर फुटबॉल टीम के कप्तान विशेष पांडेय गुजरात में नए खिलाडि़यों को तराशने में लगे हुए हैं। अपनी एकेडमी में वह नए खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कार्य में सरकार भी विशेष की मदद कर रही है। विशेष पांडेय के नेतृत्व में पिछले साल गुजरात टीम संतोष ट्रॉफी खेल चुकी है।
विज्ञापन

देवरिया के तरकुलवा विकास खंड के गोपालपुर के किसान रजनीश पांडेय के बेटे विशेष पांडेय प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद गुजरात में रह रहे अपने चाचा नीरज पांडेय के पास पढ़ाई करने चले गए। विशेष का पढ़ाई के साथ फुटबॉल में शुरू से बड़ी रुचि थी। विशेष के चाचा ने उन्हें गांधीनगर के एक फुटबॉल एकेडमी में दाखिला दिला दिया। विशेष अपने खेल के दम पर उस एकेडमी में सबके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए और जूनियर वर्ग के सभी स्तर तक के फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। देखते-देखते विशेष गुजरात की सीनियर टीम का हिस्सा बने और फिर कैप्टन बन गए।
उनके नेतृत्व में गुजरात की टीम ने बहुत सी फुटबॉल प्रतियोगिता को अपने नाम किया। वहीं पिछले वर्ष गुजरात की टीम संतोष ट्रॉफी की उप विजेता रही, जिसका नेतृत्व विशेष ने किया था। विशेष इस समय गुजरात के नए खिलाडि़यों को फुटबॉल का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। गुजरात के जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमों के बहुत से खिलाड़ी उनसे प्रशिक्षण ले चुके हैं। विशेष से प्रशिक्षित खिलाड़ी देश स्तर पर होने वाले फुटबॉल लीग में भी प्रतिभाग कर रहे हैं। सूर्या, कवि, शुभम, हर्ष, पार्थ गुजरात अंडर-19 में शामिल हैं। वहीं नकाश, हर्ष जैन अंडर-14 टीम के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी हर्ष कुशल, गौरव, हर्षवर्धन स्वामी गुजरात लीग में खेल चुके हैं। वहीं अंडर-20 में कुशाल, युवराज, प्रशांत खेल रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष पाण्डेय ने फोन पर बताया कि गुजरात में फुटबॉल खिलाडि़यों की तैयारी के लिए सरकार भी सहयोग कर रही है। मुझे गर्व है कि मैं देवरिया जिले का रहने वाला हूं अगर मौका मिलेगा तो मैं अपने जिले के खिलाड़ियों को तराशने का काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें