फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल में खो-खो का गवाह बनेगा देवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल में खो-खो का गवाह बनेगा देवरिया
विज्ञापन

देवरिया। नए साल के पहले सप्ताह में ही जिला नेशनल स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के मुकाबलों का गवाह बनेगा। स्कूल फेडेरशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय विद्यालयी 17 वर्षीय खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी गोरखपुर मंडल को सौंपी है।
जनपदीय आयोजन समिति ने शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में तीन से सात जनवरी तक इसे कराने की तैयारी की है। प्रतियोगिता के आयोजक डीआईओएस शिवचंद राम व आयोजन सचिव शिवानंद नायक ने बताया कि पहली बार देवरिया में राष्ट्रीय स्कूलीय खो-खो प्रतियोगिता होने जा रही है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। देश की 88 टीमों के ठहरने की व्यवस्था शहर के विभिन्न स्कूलों में की गई है। यहां के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों को आवास प्रभारी बनाया गया है। ठंड को देखते हुए खिलाड़ियों से कंबल लेकर आने को कहा गया है। भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल पर ही होगी। बेसिक के 24 ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, खेल अनुदेेशक, ब्लॉक गाइड कैप्टन भी इसमें ड्यूटी करेंगे, इसके लिए बीएसए से इन्हें रिलीव करने का पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में ठहरेंगी महिला टीमें
इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणचंल प्रदेश, असम, बिहार, सीबीएसई वेलफेयर, चंडीगढ़, छत्तीसढ़, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव, दिल्ली, डीएवी, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आईपीएसई, जम्मू-काश्मीर, झारखंड, केवीएस, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज साकेतनगर में कर्नाटक, केरला, लक्ष्यद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, श्रीमती बेला देवी बालिका इंटर कॉलेज राघवनगर में विद्या भारती, पश्चिम बंगाल, सीआईएससीई, आईबीएसएसओ, महाराजा अग्रवेन विवाह भवन पेड़ा गली में तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बेगम रहमत नूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज अबूबकरनगर में पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, एनवीएस, नागालैंड, उड़ीसा, पांडिचेरी की टीमें रुकेंगी।
विज्ञापन

बालकों की टीमें इन जगहों पर रुकेंगी
जीआईसी में अंडमान निकोबार, आंध प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, असम, एसएसबीएल इंटर कॉलेज में सीबीएसई वेलफेयर, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन एवं दीव, दिल्ली, झारखंड, केवीएस, अंजुमन इस्लामिया इंटर कॉलेज में गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, आईपीएससी, जम्मू-कश्मीर, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में कर्नाटक, केरला, लक्ष्यद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, कलिंद इंटर कॉलेज में एनवीएस, नागालैंड, उड़ीसा, डीएवी, विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल राघवनगर में पंजाब, राजस्थान, सिक्सिम, तमिलनाडु, गांधी जूनियर हाईस्कूल नगरपालिका में तेलंगाना, त्रिपुरा, विद्या भारती, बीआरडी इंटर कॉलेज में चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सीआईएससीई, आईबीएसएसओ, पुंडुचेरी की टीमें ठहरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें