फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया के छात्र पहली बार टेलीस्कोप से देखेंगे चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले

Sat, 22 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव दिलाने के लिए 24 से 26 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल एवं सहयोग से संभव हो पाया है।
विज्ञापन

पूरे उत्तर प्रदेश में इस वर्ष यह विशिष्ट कार्यक्रम केवल देवरिया जिला ही आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि भविष्य में वे विज्ञान के उन्नत क्षेत्रों की ओर अग्रसर हो सकें।
डीएम दिव्या मित्तल ने जिले के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान जैसे उन्नत क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से मुंबई के नेहरू तारामंडल के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं मानव व्याख्याता एस. नटराजन को आमंत्रित किया है। एस. नटराजन देशभर में 3500 से अधिक वैज्ञानिक व्याख्यान दे चुके हैं और खगोल विज्ञान को सरल तरीके से समझाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

आयोजित होगा लाइव अवलोकन सत्र : इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष टेलीस्कोप से रात में किए जाने वाले लाइव अवलोकन सत्र हैं, जिनमें प्रतिभागी अपनी आंखों से चंद्रमा के गड्ढों, शनि के छल्लों तथा आकाश में स्थित कई अन्य खगोलीय पिंडों को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें