फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरडीहा दलपत गांव का ट्रांसफाॅर्मर जला, आपूर्ति बाधित

Sat, 22 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार ब्लॉक के बरडीहा दलपत गांव में 100 केबीए का लगा ट्रांसफाॅर्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है। इसके चलते गांव के करीब 300 घरों में अंधेरे छाया हुआ है। गांव निवासी लोहा सिंह, शिक्षक शिब्लू सिंह और गब्बर सिंह ने विद्युत निगम के एसडीओ को दी शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव में लगा 100 केबीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार को ओवरलोड के चलते जल गया, लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं कराया जा सका। इसके चलते गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने के चलते बच्चों के पढ़ाई में दिक्कते हो रही हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसफाॅर्मर बदलने और उसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की है। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें