फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से मिली कंचनलता को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट से मिली कंचनलता को जमानत
विज्ञापन

देवरिया बालिका गृह कांड
देवरिया बालिका गृहकांड में 11 महीने से जेल में बंद थीं
सात अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालिका गृहकांड में जेल में बंद अधीक्षक कंचनलता को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को उनकी अर्जी पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल से बाहर आने में उन्हें कुछ वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

पांच अगस्त की रात तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय ने स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर छापा मारकर 24 लड़कियों को बरामद किया था। उसी रात केस दर्ज कर मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठी और पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी बेटी कंचनलता बालिका गृह की अधीक्षक थीं। उन्हेें सात अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में इस मामले की जांच एसआईटी ने शुरू की। गिरिजा त्रिपाठी के दामाद, बेटे समेत छह और लोग जेल भेजे गए। शासन ने मामले में डीएम सुजीत कुमार और एसपी रोहन पी. कनय को हटा दिया था। इस मामले में इससे पहले पांच लोगों को जमानत मिल चुकी है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने गिरिजा त्रिपाठी की बेटी और बालिका गृह की अधीक्षक कंचनलता को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें