फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में मारपीट करने वाले दीवान व सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान और सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी भागलपुर चौकी में तैनात थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। भागलपुर पक्का पुल के पुलिस चौकी पर तैनात दीवान और सिपाहियों को आपस में मारपीट करना भारी पड़ गया। जांच में मारपीट सही मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मईल थाना के भागलपुर पुलिस चौकी पर तैनात दीवान राजेन्द्र यादव और नए रंगरूट सिपाही चंगेज खां बीते मंगलवार की भोर में अवैध वसूली और हिस्सा बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए, जिसकी चर्चा चारों तरफ होने से काफी किरकिरी हुई। जानकारी होने पर एसओ मईल ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक देवरिया को दे दी। पुलिस चौकी से दीवान और सिपाही को थाने बुला लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के आदेश पर क्षेत्राधिकारी बरहज अंबिका प्रसाद ने घटना की जांचकर मारपीट करने वाले सिपाहियों सहित चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों का बयान दर्ज किया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में एसओ मईल रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि दोनों सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें