फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक के घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
लार के उकीना गांव में हुई चोरी की जांच करती पुलिस - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
ढाबा मालिक के घर को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते घर में घुसे थे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लार/मेहरौनाघाट। थानाक्षेत्र के उकीना गांव में गुरुवार की रात चोरों ने ढाबा मालिक के घर को खंगाल दिया। खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात और कपड़ा समेत अन्य सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उकीना गांव निवासी शिव अवतार तिवारी गांव के बाहर ढाबा चलाते हैं। गुरुवार की देर रात वह घर पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य भोजन कर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को चोर घर के उत्तर दिशा की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। घर में रखा सोने का जेवरात, नकदी व कपड़ों से भरा सूटकेस उठा ले गए। सुबह परिवार की महिलाओं की नींद खुली तो सामान बिखरा देख सन्न रह गई। घरवालों के मुताबिक सूटकेस में रखा गले का एक हार, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, कान का झुमका, 22 हजार रुपये नकद, बर्तन, कपड़े गायब हैं। गृह स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर बगीचे में चोरी गए बर्तनों को बरामद किया। चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें