फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने गए बच्चों से धुलवाया गैस सिलेंडर वीडीओ, फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----
- प्राथमिक विद्यालय जिगिना दीक्षित का मामला
- बीईओ ने कहा: जांच कर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। मिर्जापुर में बच्चों को मिड-डे-मील में नमक-रोटी देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब स्कूल में बच्चों से गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो सामने आया है। भटनी ब्लाक क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव में कुछ बच्चे स्कूली ड्रेस में गैस सिलेंडर लेकर जाते दिखे। पूछताछ में वह प्रधानाध्यापक के कहने पर ऐसा करना बता रहे हैं। बीईओ ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

भटनी के जिगिना दीक्षित गांव में गुरुवार को कुछ बच्चे गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे। तभी एक युवक ने बच्चों का वीडियो बना दिया। शाम होते-होते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में बच्चों ने बताया है कि गैस सिलेंडर वह किसी मैडम के घर लेकर जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी ने बताया कि कुछ महीनों पूर्व विद्यालय में चोरी हो गया था। तब से गैस सिलेंडर बगल के एक मकान में रखा जाता है। गुरुवार को विद्यालय में लंच के बाद रसोइया सिलेंडर रखी थी। बच्चे उसे लेकर खेलने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। हमारे वहां बच्चों से किसी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है। वहीं बीईओ पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें