देवरिया। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवरिया की टीम 21 स्वर्ण पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनी है। 30 अक्तूबर को कांति देवी इंटर कॉलेज खड्डा कुशीनगर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें देवरिया के साथ ही गोरखपुर, महाराजगंज और कुशीनगर के भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में देवरिया के 33 खिलाड़ियों ने कुल 21 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन सभी खिलाड़ियों को छह नवंबर को मिर्जापुर में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। स्वर्ण पदक जीतने वालों में 14 वर्षीय बालक/बालिका वर्ग में रितेश कुशवाहा, ऐश्वर्य राज सिंह, रितु कुशवाहा, सिद्धि प्रजापति, वैष्णवी, रिद्धि प्रजापति, 17 वर्षीय बालक/ बालिका में अविनाश यादव, रितिक शर्मा, सत्यम मिश्रा, अभिषेक कुमार, समीर कुमार यादव, उत्कर्ष प्रकाश राय, समृद्धि गुप्ता, तुशिका वर्मा, ज्योति, आयुषी मल्ल, 19 वर्षीय बालक /बालिका में अभिषेक चौहान, संदीप प्रसाद, माधव वर्मा, शुभम जायसवाल, अन्नू कुमारी शामिल रहे।
इन खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर कलिंद इंटर कॉलेज में इनका सम्मान समारोह पूर्वक किया गया। मौके पर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, जिला क्रीड़ा सचिव संजय शाही ने इनका उत्साहवर्धन किया। जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के संयोजक वकील सिंह ने कहा कि हार और जीत बहुत मायने नहीं रखता खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है जो पदक पाए हैं वह खिलाड़ी और प्रयास करें तथा न पाने वाले खिलाड़ी निराश न हों और अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इस दौरान ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, राम सुमेर पांडेय, संदीप कुमार मल्ल, दिलीप यादव, श्रीनिवास सिंह आदि मौजूद रहे।