फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Case: 30 नहीं 100 से अधिक थे हमलावर, प्रेम के चालक बोला- साहब! किसी को छोड़ने का नहीं था इरादा

Mon, 09 Oct 2023 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया के फतेहपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड में पकड़े गए नवनाथ ने पुलिस को बताया कि प्रेम की हत्या के बाद सभी के सिर पर खून सवार हो गया था। खून इस कदर सवार था कि सोच कर गए थे कि किसी को छोड़ेंगे नहीं। जब मौके पर पहुंचे तो प्रेम जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देखकर सीने में ज्वाला भड़क गई। फिर तो जो मिला, उसे मार डाला। 
विज्ञापन
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के फतेहपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड में पकड़े गए नवनाथ के मुताबिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या की खबर सुनकर गांव के लोग बौखला गए थे। पहले 25-30 लोग लेहड़ा टोला पहुंचे फिर यह संख्या 100 से ज्यादा हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी नवनाथ ने बताया कि घटनास्थल पर प्रेम के रिश्तेदार राइफल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने राइफल उसे दी। मालिक की हत्या से बौखलाहट में उसने राइफल से गोली चला दी। सत्यप्रकाश और उसके दो बच्चे मारे गए..।

पुलिस ने सत्यप्रकाश दूबे समेत पांच लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी अभयपुर निवासी नवनाथ उर्फ पट्टू को बनाया है। पुलिस को दिए गए बयान में उसने बताया कि घटना के दिन जब प्रेम की हत्या हो गई तो गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर पहले जानकारी उसे दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह बौखला गया और फौरन चार-पांच लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। इसी दौरान प्रेम के रिश्तेदार संदीप और गोलू राइफल लेकर 25-30 लोगों के साथ पहुंच गए। उसने संदीप के हाथ से प्रेम की राइफल ले ली। भीड़ ने ईंट-पत्थर से दूबे परिवार पर हमला बोल दिया। भीड़ बढ़ती गई और संख्या 100 से ज्यादा हो गई।
 

नवनाथ ने पुलिस को बताया कि उसने जमीन पर गिरे सत्यप्रकाश दूबे के सीने में राइफल से गोली मार दी। सलोनी को घुटने पर और गांधी को हाथ पर गोली मारी। भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे की पत्नी किरण को पीट-पीटकर मार डाला। 

 

यह देख अनमोल घायल अवस्था में वहां पर पड़ा रहा। सभी को विश्वास हो गया कि पूरा परिवार खत्म हो गया। सलोनी थोड़ी देर जिंदा थी, लेकिन वह भी शांत हो गई। इसके बाद सभी हमलावर भाग खड़े हुए।

साहब! सिर पर खून इस कदर सवार था कि किसी को छोड़ने का नहीं था इरादा
पकड़े गए नवनाथ ने पुलिस को बताया कि प्रेम की हत्या के बाद सभी के सिर पर खून सवार हो गया था। खून इस कदर सवार था कि सोच कर गए थे कि किसी को छोड़ेंगे नहीं।

जब मौके पर पहुंचे तो प्रेम जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देखकर सीने में ज्वाला भड़क गई। फिर तो जो मिला, उसे मार डाला। भीड़ दूबे परिवार पर टूट पड़ी, जो जहां मिला उसे मारना-काटना शुरू कर दिया।

अज्ञात आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें