फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाबा धाम में अचानक दिमागी हालत बिगड़ने पर बिछड़ गया राजेंद्र

Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का रहने वाला राजेंद्र 40 लोगों की टोलियों के साथ बाबा धाम गया था। वहीं दिमागी हालत बिगड़ने पर वह टोली से बिछड़ गया। पुलिस ने जब दो दोस्तों से पूछताछ किया है तो यह बात सामने आई है। दोस्तों ने बाबाधाम के नजदीक थाने में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया और फिर इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। परिजन भी वहां ढूंढने पहुंचे थे।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी राजेंद्र राजभर सतराव विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइन मैन का काम करता था। 8 अगस्त को महुई श्रीकांत और भरथुआ निवासी उसके दो दोस्त घर पहुंचे और पत्नी गुड़िया देवी से राजेंद्र को विद्युत उपकेंद्र पर काम करने की बात कहकर साथ लेकर चले गए। गुड़िया से पति राजेंद्र 11 अगस्त तक बात किया। इस दौरान दोस्तों और राजेंद्र ने बताया कि हमलोग झारखंड बाबाधाम चले आए हैं। गुड़िया का आरोप है कि इसके बाद पति से बातचीत होना बंद हो गया। उसके एक सप्ताह बाद एक दोस्त आकर बाबा धाम में बिछड़ने की बात कहकर 1500 रुपये देकर चले गए। जबकि दूसरे दिन दूसरे दोस्त घर आकर मोबाइल फोन देकर बिना कुछ बताए चला गया।
पुलिस मंगलवार को तहरीर मिलते ही सक्रिय हो गई। दोनों दोस्तों से पुलिस पूछताछ शुरू की तो पता चला कि बाबा धाम दो बसों से 40 लोगों की टोलियां गई थी। दोस्तों ने पुलिस से बताया कि दर्शन करने के बाद वहां ठहरने के दौरान राजेन्द्र की दिमागी हालत गड़बड़ होने पर वह कही हमलोगों से बिछड़ गया। मोबाइल फोन उसका चार्ज में लगा था हमलोग ले लिए। सभी लोगों ने मिलकर राजेन्द्र की काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद वहां के थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराया गया और फिर परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों दोस्तों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फोन चार्ज में लगने से दोस्तों को मिल गया। जबकि दूसरे दोस्त ने राजेंद्र से 1500 रुपये कर्ज लिया था। वही घर लेजाकर लौटाया था। वैसे दोस्तों पर नजर रखी जा रही है, पूछताछ भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें