तिरंगा यात्रा में शामिल खिलाड़ी व प्रशिक्षक।
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में हैंडबॉल, क्रिकेट, हॉकी, ताइक्वांडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और पावरलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों के करीब 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और स्टेडियम के कर्मचारी शामिल हुए।
रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुलिस लाइंस, मेडिकल कॉलेज होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी।
इस दौरान खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।
रैली में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक विकास मिश्रा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिवाकर मणि, हैंडबॉल प्रशिक्षक गिरीश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक अवधेश यादव, वॉलीबाल प्रशिक्षक लालू यादव आदि शामिल रहे। संवाद