फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शौचालय में नहीं पहुंचा पानी परेशान रहे मरीज व तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को पूरे दिन शव मिलने की चर्चा होती रही। कर्मचारी से लेकर वार्डों में भर्ती मरीजों तक में भय का माहौल देखा गया। टंकी से जलापूर्ति बंद होने के चलते मरीज व तीमारदार पूरे दिन पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

पानी की टंकी में शव मिलने के बाद पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके चलते शौचालय में पानी आना बंद हो गया।
मंगलवार की सुबह मरीजों के परिजन बस स्टैंड के पेय एंड यूज शौचालय के अलावा अन्य जगहों पर जाकर सार्वजनिक शौचालयों में नित्यक्रिया किया।
जिन मरीजों का घर नजदीक थाए उनके परिजन घर चले गए और घर से पीने का पानी आदि लेकर आए।
जलापूर्ति नहीं होने से शौचालयों की सही तरीके से सफाई नहीं हो पाई। भटनी के रामकृपाल पांडेय की एक रिश्तेदार इलाज कराने के लिए मेडिसीन वार्ड में भर्ती हैं।
रामकृपाल सोमवार को ही मेडिकल काॅलेज मरीज को देखने पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने बाहर जाकर स्नान आदि किया। मरीज के खरीदकर पानी लाना पड़ा।
धोबी भरथुआ के रहने वाले रामछबीला मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं। इनके परिजन सुबह से ही पानी के लिए परेशान रहे। उधर, मेडिकल काॅलेज के आसपास बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें