फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिड़रा पुल के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ, एमएलसी की पहल पर मिले 52.80 लाख

Sun, 15 Sep 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। करीब दो वर्ष से क्षतिग्रस्त पिड़रा पुल व एप्रोच मार्ग के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह के साथ माॅडल स्टडी अनुुसंधान संस्थान रुड़की हरिद्वार की टीम ने पुल और एप्रोच मार्ग का सर्वेक्षण किया, एमएलसी की पहल पर शासन से पुल के जीर्णोद्धार के लिए नवीन मानचित्र एवं अगणन तैयार करने के लिए 52.80 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। सर्वेयर नदी का सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिए हैं, माॅडल स्टडी के बाद सेतु के सुरक्षात्मक कार्य के लिए स्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी ने कहा कि पिडरा पुल दोआबा कछार, देवरिया एवं गोरखपुर के सीमावर्ती गावों के लिए लाइफ लाइन है। पुल का एप्रोच दरकने के बाद इसके नवनिर्माण का लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस महत्वपूर्ण विषय को उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में गम्भीरता पूर्वक उठा कर विधान परिषद की कार्यवाही में सम्मिलित कराया गया। जिसको शासन ने गम्भीरता से लेते हुए सर्वेक्षण का कार्य शुरू कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी पिडरा पुल को लेकर मैंने व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था। उन्होंने इस कार्य में काफी रूचि दिखाई, जिसकी वजह से सर्वेक्षण कार्य के लिए शासन से धन स्वीकृत हो चुका है। सर्वेक्षण कार्य पूरा होते ही समस्या का स्थाई निदान हो जाएगा। विकास कार्याें को लेकर निरंतर प्रयत्नशील रहता हूं। रूद्रपुर का विकास मेरी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें