देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया में कार्यरत राजस्व निरीक्षक हिमांशु गुप्ता को जिस तरह वहां पर उनके कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट की गयी। जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं हैं।
इसके विरोध में प्रशांत मिश्र अध्यक्ष, उप्र स्थानीय निकाय केंद्रीयित कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मिश्र के साथ में एक प्रतिनिधि मंडल उप्र स्थानीय निकाय निदेशालय निदेशक अनुज कुमार झा से मिलकर हिमांशु गुप्ता की सुरक्षा एवं आरोपियाें पर त्वरित कार्रवाई के लिए पांच सूत्री मांग पत्र दिया गया एवं एक पत्र मंत्री नगर विकास एके शर्मा को भी प्रेषित किया गया। इस बाबत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी जल्द ही मिलकर दोषियों को सजा दिलाने एवं प्रदेश में कार्यरत केन्द्रीयित सेवा के कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में प्रशांत मिश्र, संदीप पांडेय, आकाश, राजस्व निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, हिमाशु गुप्ता, राजेंद्र कुमार, रोहित सैनी, रजा भैया, मिथलेश मिश्रा के साथ में नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी के द्वारा संपूर्ण जानकारी निदेशक को दी गई।