फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने प्रेमी को लिया हिरासत में केस दर्ज करने के लिए जुटा रही साक्ष्य

Wed, 10 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के नरंगा गांव में छह दिन पहले फंदे से लटक कर जान देने वाली 35 वर्षीय महिला के प्रेमी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस केस दर्ज करने के लिए साक्ष्य जुटाने लगी है। महिला की बड़ी बेटी ने रविवार को आरोप लगाया था कि प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी मां के खुदकुशी की है।
जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला शख्स करीब एक दशक पहले खुखुंदू क्षेत्र के नरंगा गांव में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लसा। कुछ साल बाद वह गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करने चले गए। घर पर उसकी 35 वर्षीय पत्नी तीन बेटियों के साथ रहने लगी। बुधवार को महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका पाया गया।
विज्ञापन

रविवार को महिला की बड़ी बेटी ने थाने पहुंच मां को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच की तो मामला सही निकला। आरोप है कि वारदात के एक दिन पहले प्रेमी रात में प्रेमिका के घर रुका था। बच्चियों ने विरोध किया तो वह जान से हाथ धोने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

बेटी का कहना है कि आरोपी किसी से बात नहीं करने देता था। मां से जोर-जबरदस्ती करता था। मंगलवार की रात में भी उसने मां के साथ विवाद किया था। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें