फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत की सिंचाई करने गए युवक की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Mon, 02 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। धान के खेत में सिंचाई कर रहे युवक की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको को लेकर रविवार को परिजनों ने थाना गेट के पास हंगामा किया। उन्होंने दो घंटे तक रुद्रपुर-कपरवार मार्ग जाम रखा। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के हल्का बल प्रयोग किया। साथ ही आरोपियों ओर जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर देर शाम जाम समाप्त हुआ। घटना मदनपुर कस्बा के छावनी मोहल्ले में हुई।
विज्ञापन

मदनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पूर्वी छावनी निवासी दुर्गविजय गोंड उर्फ गोलू (22) पुत्र राजकुमार गांव में एक व्यक्ति के यहां रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की देर रात 10 बजे के करीब दुर्गविजय उस व्यक्ति के धान के खेत में बिजली के मोटर से सिंचाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान दुर्गविजय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर वाले साजिश कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे उसके परिवार वाले उसे लेकर महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई रोहित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।
परिवार वालों के अनुसार युवक की हत्या की गई है और अब करंट से मौत होने की कहानी रची जा रही है। उन्होंने घटना निष्पक्ष जांच नही होने पर फिर से धरना देने की चेतावनी दी। पुलिस को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस मृतक के परिवार वालों के आरोप पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें