देवरिया। जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली और स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को याद किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को साल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
ध्वजारोहण के बाद राजकीय कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी, सीआरओ जेआर चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को साल ओढ़ाकर व माल्यार्पण/पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा है कि देश यह स्वतंत्रता महापुरुषों, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के असीम संघर्ष व बलिदान से मिला है। हम सभी का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण बनाए रखने में अपना योगदान दें। देश की एकता, अखंडता के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें देश हित के लिए समर्पित रहना चाहिए। सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अदा करना चाहिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जिलाधिकारी ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालगृह में बच्चों को किताबें एवं उपहार दिए, मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया।
-
विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाल गगनभेदी नारे लगाए
खुखुंदू। क्षेत्र के सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं पर स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से प्रभातफेरी निकाल छात्रों ने गगनभेदी नारे लगाए।
विश्वनाथ राय काकंद पीजी कॉलेज में प्राचार्य डाक्टर अजय सिंह, शिवाजी बाल विद्यालय और इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आलोक राय, स्वामी विवेकानंद माडर्न पब्लिक स्कूल जैन मंदिर रोड में प्रबंधक मदन यादव, आरएलबी विद्यालय में प्रबंधक रमाकांत यादव, राधा-कृष्ण धनपाती देवी में प्रबंधक रवि प्रताप मिश्रा, बिजली घर में जेई सोनू कुमार साधन सहकारी समिति खुखुंदू में अध्यक्ष रामप्रसाद राय एवं पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण दीक्षित, ग्राम पंचायत नरौली भिखम और छोटी रार विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि रबुल करीम, नरौली खेम और संग्राम में प्रधान पारस यादव, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी सिसई और नवलपुर में प्रबंधक उमेश कुमार पांडेय, टीवीएस बाइक एजेंसी में डाक्टर संजीव शुक्ला और शैलेंद्र पांडेय, बजर बजाज एजेंसी में प्रोपराइटर नूर बसर सिद्दीकी और बड़ी रार विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने झंडा रोहण किया। संवाद
ग्रामीण क्षेत्र में भी खूब गूंजा जन-गण-मन
तरकुलवा। ग्रामीण क्षेत्रों में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों व विभिन्न संस्थानों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। स्कूली बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
एमएसडी सेंट्रल एकेडमी केसरीपुर के बच्चों का मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरडीबी पब्लिक स्कूल मठिया महावल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी में मिसाइल का प्रदर्शन व कॉन्सेप्ट एकेडमी जमुनी के बच्चों द्वारा वृहद आकर के झंडे से तिरंगा यात्रा लोगों के लिए दर्शनीय व आकर्षण का केंद्र बना रहा।
थाना मुख्यालय पर थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता व बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा व ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। रमेश चंद्र राव नवतप्पी स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर गढ़ में संरक्षक राजेंद्र प्रताप राव व भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ में प्रबंधक विश्वेन्दु प्रताप राव व प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, बीआरडी इंटर कॉलेज ओलीपट्टी में प्रबंधक राजेश्वर राय व प्रधानाचार्य ओंकार नाथ सिंह, एमएसडी सेंट्रल एकेडमी केसरीपुर में डायरेक्टर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश यादव, केदार राव महाविद्यालय मुंडेरा बाबू में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी व प्रबंधक डॉ. संजीव राव, एनकेजे इंटर कॉलेज व एनकेजेएन सिंह आईटीआई कॉलेज में संरक्षक जगत नारायण सिंह व प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज सोहनरिया में प्रबंधक इंद्रजीत ठाकुर व प्रधानाचार्य रामानंद सिंह, शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी में प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहनरिया-चिउटहा में प्रधान श्रीमती उषा देवी व डॉ. प्रमोद गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय हरैया में प्रधान पुष्पा देवी व राकेश प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपाटन में प्रधान हीरालाल गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बेलही में प्रधान बृजनारायण यादव, एसआरपी विद्यालय बेलही में प्रवक्ता प्रदीप राव व प्रधानाचार्य हंसराज यादव, प्राथमिक विद्यालय सिसवा-मुड़िकटवा में प्रधान प्रतिनिधि रामधारी यादव, प्राथमिक विद्यालय मठिया महावल में प्रधान सत्येंद्र गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी में प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया गुप्ता व आकाश गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय कोंहवलिया बाबूराय में प्रधान प्रतिनिधि राम ख्याली प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
रामपुर कारखाना में शान से लहराया तिरंगा
रामपुर कारखाना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शान से तिरंगा लहराया। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी और प्रबंधक सत्येंद्र पाल सिंह, लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन पिपरा मदन गोपाल में प्रधानाचार्य रमेश सिंह व प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह, जनता इंटरकॉलेज रामपुर कारखाना में पूर्व प्रबंधक डॉक्टर सीपी गुप्त ने ध्वजारोहण किया। भगवान बुद्ध लक्ष्मी महाविद्यालय में प्रबंधक राजू मल, सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश वर्मा और अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय ने माल्यार्पण किया।
इसी तरह मेहरौनाघाट संवाददाता के अनुसार मेहरौना पुलिस चौकी पर एसआई ओंकार सिंह, जेबीएस इंटर कॉलेज मेहरौना में प्रबंधक सईद अहमद, रामराधिका महाविद्यालय उकिना में प्राचार्य डॉ. रितेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। भाटपार रानी संवददाता के अनुसार, नगर व क्षेत्र में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंट जेवियर स्कूल भाटपार रानी में निदेशक रितेश चंद्रा और शैक्षिक प्रशाशिका सीना चंद्रा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, तहसील प्रसार में एसडीएम हरिशंकर लाल, ज्ञान कुंज अकैडमी बेलपार भाटपार रानी में पूर्व केन यूनियन अध्यक्ष दान बहादुर सिंह और निदेशक राजेश सिंह, बापू इंटर कॉलेज सोहनपुर में प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव व प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने क्षेत्र में अनेक विद्यालयों एवं संस्थानों मे ध्वजारोहण किया संत दिगंबर नाथ हाई स्कूल पचरुखिया बनकटा में प्रबंधक अजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया।
देसही देवरिया संवददाता के अनुसार, क्षेत्र के जिगनी बाजार शहीद स्मारक पर हरिगोविंद चौरसिया, भटनी दादन अमृत सरोवर पर प्रधान तारिक खान, हरैया में जावेद खान, भटनी बुजुर्ग प्राथमिक व पिपरहिया में प्रधान रामनरायण सिंह, पकड़ी वीरभद्र में अजय पाल सिंह, रामपुर श्रीपाल में शमशेर सिंह, पिपरा मदन गोपाल में दिग्विजय सिंह, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल में प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह व प्रधानाचार्य रमेश सिंह, शाहजहांपुर पूर्व माध्यमिक में बिरेंद्र यादव, पंचायत भवन पर विजय यादव, मुंडेरा उर्फ देउरवा में अभिषेक पासवान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।