फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के संदिग्ध दो मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती

Sat, 17 Aug 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसारने लगा है, दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनके ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इस बीमार से बचाव की जानकारी दे रही हैं। डेंगू के दो मरीजों मे से एक पड़ोसी प्रांत बिहार का है। गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र का एक युवक तीन माह पहले मुंबई गया था। वहां से 11 अगस्त को गांव के लिए निकला। रास्ते में बुखार से पीड़ित हो गया, उसके सिर में दर्द भी हो रहा था। 12 अगस्त को निजी में दिखाया, जहां लक्षण के आधार पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जबकि जिले के खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दो माह पहले दिल्ली गया था। आठ अगस्त को बुखार, ठंड व सिर दर्द होने लगा। दवा लेने पर आराम नहीं मिला। 11 अगस्त को घर आ गया। इसके बाद बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। शाम को उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि संभावित दो मरीजों को भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। उनकी हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें