फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Mass Murder: आज अनमोल को मिल सकती है छुट्टी; अस्पताल से परिवार को भेजा गया यह संदेश

Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया कांड में घायल अनमोल दूबे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। देवरिया कांड में घायल बच्चे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की हालत की जानकारी लेने के साथ ही समुचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अनमोल दूबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया कांड में घायल अनमोल दूबे की हालत अब ठीक है। सोमवार को डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। सिर का सीटी स्कैन कराया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है कि वे अनमोल को ले जाने के लिए अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन


दो अक्तूबर की सुबह देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के गांव फतेहपुर लेहड़ा टोला निवासी सत्यप्रकाश दूबे, पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदिनी और पुत्र गांधी की जमीन के संबंधी विवाद में घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आठ साल के पुत्र अनमोल को हमलावरों ने मरा समझकर छोड़ दिया था। पुलिस ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की हालत की जानकारी लेने के साथ ही समुचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया था। तभी से अनमोल का पांच डॉक्टरों की निगरानी में ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के उपरांत अनमोल के सिर में लगे टांके काट दिए थे। इसके बाद दो दिन तक उसे फिर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बच्चे का सीटी स्कैन कराया जाएगा। इसके अलावा इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी। बच्चे के घरवालों को भी बुलाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

गांव में दहशत

देवरिया के फतेहपुर गांव के गई घरों में रोजमर्रा की चीजें नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। घटना के बाद से ही गांव में फेरी वाले भी नहीं आ रहे हैं। गांव में दहशत है। पुलिस के कड़े पहले के बीच रोजमर्रा के सामान भी न मिल पाने से लोगों को नवरात्र का पर्व फीका पड़ने की आशंका सताने लगी है। 
विज्ञापन

दो अक्तूबर को लेड़हा टोले में प्रेम यादव की हत्या की सूचना पर पहुंची भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन, बेटियों सलोनी, नंदनी और पुत्र गांधी की हत्या कर दी थी। हमले में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में सत्यप्रकाश की बड़ी बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में अभी तक 17 नामजद और पांच अज्ञात की पहचान कर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब भी 45 अज्ञात और 10 नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें