संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चीनी मिल के मैदान पर रविवार से होने वाले देवरिया महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शाम को महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने देवरिया महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि देवरिया महोत्सव 4 से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। 12 से 29 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा। पहले दिन स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम प्रमुखता के साथ आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ सायं छह बजे प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। इससे पहले दिन में सीडीओ, एडीएम प्रशासन, सदर एसडीएम भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम के निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, डीडीओ रविशंकर राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।