फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार और आरोपियों की पहचान, घर छोड़ कर हुए फरार

Sun, 04 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हेतिमपुर टोल प्लाजा विवाद : एक नामजद सहित दस अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

आरोपियों के एक बड़े गैंग से जुड़े हैं तार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार देर रात हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए कुशीनगर के हाटा कोतवाली में भी गई थी। उधर, सात से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि घटना में शामिल युवकों के तार एक आपराधिक गैंग से जुड़े हैं। वे हाईवे व क्षेत्र में आए दिन इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की देर रात मनबढ़ युवकों ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर टोलकर्मियों की पिटाई कर, तोड़फोड़ ही और 2500 रुपये लूट लिए थे।
टोल प्रबंधक ऋषिकेश सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक नामजद और नौ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से इसमें चार और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं जा सका है।
जिले की पुलिस कुशीनगर पुलिस का भी सहयोग ले रही है। पहचान किए गए आरोपियों के परिवारों के लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।

एक बड़े गैंग के गुर्गे हैं आरोपी, उन पर कार्रवाई से कतराती है पुलिस

देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र में इन दिनों एक गैंग सक्रिय है। यह गैंग 42-42 के नाम से चर्चित है। इसमें आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े 42 युवक शामिल हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों के साथ मारपीट कर सरेराह छिनैती का मामला हो, या लोगों के साथ अनावश्यक रूप से मारपीट कर लोगों के बीच दहशत फैलाने का मामला हो, भूमि पर कब्जा दिलाने आदि जैसे आपराधिक कार्यों में इनकी संलिप्तता कई बार उजागर हो चुकी है। आम लोगों के बीच यह बात अब आम है कि गैंग के एक भी गुर्गे से कोई बात होने पर सभी के पास एक मैसेज पास होता है। उसके बाद कम समय में सभी एक साथ मौके पर जुट जाते हैं। इनके भय से लोग परेशान हैं। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है, लेकिन कुछ सफेदपोश लोगों की तरफ से मिल रहे संरक्षण के चलते पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

होटल पर भोजन कर नहीं देते हैं रुपये, मांगने पर कर देते हैं पिटाई
- दिसंबर माह में टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल पर इसी गैंग के कुछ गुर्गे रात में पहुंचे और भोजन किए। होटल कर्मी ने रुपये मांगे तो उसकी पिटाई कर सिर फोड़ दिया। होटल में तोड़फोड़ भी की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


सहमे हुए हैं टोलकर्मी, कैसे करें नौकरी

- टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी अराजकतत्वों की मनमानी से सहमे हुए हैं। शनिवार को ड्यूटी पर तो थे, लेकिन, उनकी कार्यशैली में भय साफ दिख रहा था।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी वारदात
- जिले का हेतिमपुर टोल प्लाजा पर करीब पांच साल पहले दूसरे प्रांत से सात लग्जरी गाड़ियां लेकर तस्कर भाग रहे थे। टोल पर जाम होने की वजह से वह पकड़े जाने के डर से जल्द पासिंग को लेकर टोलकर्मियों से उलझ गए। मारपीट के बाद अपने को घिरते देखकर बदमाश एक चारपहिया वाहन छोड़ कर भाग निकले। कई घंटों की पुलिस कार्रवाई में दो कार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के पास पकड़ी गई। वहीं, दो गाड़ी बिहार और कुशीनगर पुलिस ने संयुक्त मोर्चा संभालकर कुशीनगर में पकड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें