प्रयागराज के माघ मेले और देवरिया महोत्सव को श्मशान बनाने की दी थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रयागराज माघ मेले और देवरिया महोत्सव को श्मशान बनाने की धमकी देने वाले नसरुद्दीन अंसारी पर रासुका लगेगा। पुलिस इसके लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उसके फरार साथी नवाज शरीफ वारसी की तलाश में पुलिस छापा मार रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी के मोबाइल से प्रयागराज माघ मेले और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी मिली थी। प्रयागराज के एसएसपी से जानकारी मिलने पर 30 जनवरी की रात उसे घर से ही पकड़ लिया गया था। पुलिस की पूछताछ में वह इस बात को नकारता रहा। मोबाइल नंबर बंद कर दिया हूं, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। इस कार्य में उसके गांव के नवाज शरीफ वारसी ने भी सहयोग किया। बृहस्पतिवार को नसुरुद्दीन को जेल भेज दिया। उसका साथी फरार चल रहा है। अब नसरुद्दीन अंसारी पर रासुका लगाने की तैयारी चल रही है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि नसरुद्दीन पर रासुका लगाया जाएगा। इसके के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई जा रही है।
एटीएस कर रही जांच
देवरिया। लखनऊ एटीएस नसरुद्दीन की जांच कर रही है। उसकी लक्जरी लाइफ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तीन दिन पूर्व एटीएस की टीम आकर कुछ जरूरी कागजात एकत्र की और लेकर लखनऊ चली गई। नसरुद्दीन के मोबाइल नंबर से उसके संबंधों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार विदेशों से उसके पास रुपये आते थे। हालांकि जांच के बाद ही असली मामला सामने आएगा।