फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्राओं से मनचलों ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज जा रही छात्राओं से मनचलों ने की छेड़खानी
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कॉलेज जा रही छात्राओं से कुछ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। छात्राओं के विरोध करने पर कालेज से लौटते समय एक युवक अपहरण करने की धमकी देने लगा। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख मनचले मौके से भाग खड़े हुए। मामले में प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे एक कालेज में बिहार के बिजयीपुर थाना क्षेत्र के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पढ़ने आती हैं। शुक्रवार को बिहार से कुछ छात्राएं कालेज जा रही थीं। बिहार सीमा के निकट एक चौराहे के समीप कुछ मनचले छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। छात्राओं ने विरोध किया तो वे कालेज से लौटने पर अपहरण करने की धमकी देने लगे। छात्राएं शोर मचाकर भागने लगीं। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग जुट गए। यह देख युवक बाइक से फरार हो गए। छात्राओं ने कालेज लौटकर इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने बिहार सीमा में जाकर एक युवक को पकड़ लिया। छात्राओं ने बताया कि कुछ लड़के एक माह से कालेज आते-जाते फब्तियां कसते थे। संकोचवश वे नहीं क हती थीं। भटनी थाना के इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें