फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 मीटर चौड़ा होगा देवरिया-हाटा मार्ग, आसान होगी कुशीनगर की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह होते हुए कुशीनगर के हाटा कस्बे के रास्ते लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे को जोड़ने वाले देवरिया-हाटा मार्ग का निर्माण नए साल में कुशीनगर की तरफ से ही शुरू होगा। कुशीनगर में पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 13 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। वहीं देवरिया जिले की 20 किमी लंबी सड़क के लिए करीब 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इस बजट को भी इसी महीने वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद देवरिया में टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

देवरिया का महुआडीह क्षेत्र कुशीनगर के हाटा इलाके के नजदीक है। इस क्षेत्र के गन्ना किसान कुशीनगर की ढाढ़ा चीनी मिल पर अपना गन्ना लेकर जाते हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन नेशनल हाईवे के भी करीब है। इस रास्ते दोनों जिलों के आम लोगों और व्यापारियों का आना जाना है। करीब 25 किमी लंबी इस सड़क का लगभग 20 किमी हिस्सा देवरिया जिले में और पांच किमी हिस्सा कुशीनगर जिले में पड़ता है। यह सड़क वर्तमान में सात मीटर चौड़ी है। वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।

चौराहों पर इंटरलाॅकिंग होगी, पुलों की भी बढ़ेगी चौड़ाई
इस सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। देवरिया शहर के पुरवां चौराहे से शुरू होने वाली यह सड़क आगे बैतालपुर-सोनूघाट बाईपास को भी पार करेगी। इस सड़क पर पड़ने वाले पुल और पुलियाें को भी चौड़ा किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले बाजारों में सड़क किनारे नाली और इंटरलॉकिंग भी प्रस्तावित है। पुरवां में एक किमी, पांडेय चक में 500 मीटर, बलटिकरा में एक किमी, महुआडीह में 1.4 किमी, हरैया बसंतपुर में 500 मीटर और रामपुर गौनरिया में 700 मीटर लंबी नाली बनाई जाएगी। सड़क किनारे इंटरलॉकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


रोजाना गुजरते हैं 15 हजार वाहन
देवरिया से हाटा की सड़क पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। इस सड़क से प्रतिदिन 15,500 पैसेंजर वाहन गुजरते हैं। इससे सड़क पर अक्सर यात्रा करने में अधिक समय लगता है। इसलिए इस सड़की चौड़ाई बढ़ाना जरूरी है। इसके अलावा ढाढ़ा चीनी मिल तक आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें