फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपाल की मौत मामले में दर्ज हो हत्या की प्राथमिकी

Wed, 10 Dec 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आशीष के पिता से मिलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। संवाद     
विज्ञापन
सलेमपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को लेखपाल आशीष कुमार के गांव धनगड़ा के पलानी टोला पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। आशीष के पिता बाबूलाल जब अजय राय से मिले तो वह गले लगकर रोने लगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम साथ हैं। जब भी आपको आवश्यकता हो हम खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मृत लेखपाल आशीष कुमार के ऊपर दबाव डालने वाले अधिकारियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए, इसके साथ ही परिवार के एक परिजन को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस नेता व लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने पूरे घटनाक्रम को प्रदेश अध्यक्ष को बताया जिस पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन, सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें