फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : बाढ़ चौकियां तैयार पर यहां खतरे के कम आसार

Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में कटान कर रही नदी
विज्ञापन

विज्ञापन
बरहज। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में निरंतर कमी आ रही है। पिछले 12 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 15 सेमी की कमी दर्ज की गई। हालांकि सरयू अब भी खतरे के निशान 66.50 से 55 सेमी ऊपर 67.05 मीटर पर बह रही है। नेपाल में तबाही के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है, वहां के बैराजों से छोड़े गए पानी यहां की सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर पर सीधा असर डालती हैं। साथ ही, बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में नदियों के जलस्तर एवं बाढ़ चौकियों में आवश्यक प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पचलड़ी एवं करह पुल सहित पिंडरा में स्थापित बाढ़ चौकी का जायजा लिया। उन्होंने गोर्रा एवं राप्ती नदी के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत चौकियों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित रहनी चाहिए।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार का कहना है कि सरयू पूरे दिन स्थिर रही। राप्ती के जलस्तर में 15 सेमी की कमी आई है। फिलहाल नदी के हालात और बांधों का निगरानी है। नेपाल के पानी के इधर आने की आशंका कम है।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें