फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जनता दर्शन में बच्ची की प्रतिभा देख प्रभावित हुए डीएम, अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए मां को किया प्रेरित

Wed, 14 Oct 2026 04:07 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

जिलाधिकारी ने बच्ची की मां से कहा कि उनकी बेटी प्रतिभाशाली है। उसे आगे बढ़ाने और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बच्ची से बातचीत की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की नजर अपनी मां के साथ पहुंची एक नन्ही बच्ची पर पड़ी। बच्ची से बातचीत के दौरान डीएम ने उसकी पढ़ाई और प्रतिभा के बारे में जानकारी ली। उसके जवाब सुनकर जिलाधिकारी प्रभावित हुए और मां को बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने बच्ची से सहज अंदाज में पूछा कि वह स्कूल क्यों नहीं गई है। इसके बाद उन्होंने उससे पढ़ाई से जुड़े कुछ सवाल किए। बच्ची ने सवालों के जवाब दिए तो डीएम ने उसकी प्रतिभा की सराहना की।

पढ़ाई को प्राथमिकता देने पर दिया जोर
जिलाधिकारी ने बच्ची की मां से कहा कि उनकी बेटी प्रतिभाशाली है। उसे आगे बढ़ाने और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

एक ओर जिलाधिकारी जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने बच्ची की प्रतिभा को पहचानकर उसके भविष्य की चिंता भी की। उनका यह सहज और संवेदनशील अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इस घटना ने बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया। छोटी उम्र में बच्चों को प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन मिले तो वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें