फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफियाना अंदाज में कैलाश ने छेड़ी तान तो झूमा देवरिया

विज्ञापन
ेवरिया महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश खेर ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सूफियाना अंदाज में छेड़ी तान तो झूमा देवरिया
विज्ञापन

सूफी और भक्ति गीतों से लूटी कैलाश ने लूटी महफिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया महोत्सव में रविवार की रात मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी गीतों से महफिल लूट ली। सूफी परंपरा से लेकर शिव भक्ति, प्रेम पर आधारित गीतों से उन्होंने श्रोताओं पर खूब जादू चलाया। चीनी मिल ग्राउंड पर आयोजित महोत्सव के मंच पर अपने अंदाज में ही आए कैलाश खेर शिव तांडव पर आधारित गीत से शुरुआत की। सूफी परंपरा के गीत तौबा, तौबा... ओ तेरी सूरत माशा अल्ला, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, दिलरुबा ए दिलरुबा, गाया तो सभी झूम उठे। कैसे बताएं क्यों तुमको चाहे यारा बता ना पाएं.., गीत पर युवा दीवाने हो गए। अमीर खुसरो की रचना, हो पिया हो पिया.. को जब कैलाश ने सुर से सजाया तो शाम और रंगीन हो उठी। क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है..., से मौके पर भक्ति का अलग ही रंग दिखा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु बाबा रामदेव, राज्य आपदा प्रबंधन के प्रमुख आरपी शाही व सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शरणप्पा जीएन, गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, मुरली मनोहर मिश्र, प्रतिमा किशोर, महंत परमात्मा दास आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

रामदेव और कैलाश की जुगलबंदी भायी
कार्यक्रम के बीच में कैलाश खेर और योग गुरु बाबा रामदेव की जुगलबंदी मंच पर दिखी। दोनों ने वंदे मातरम... गीत को एक साथ गाया तो श्रोताओं ने भी उनका साथ दिया। मंच पर आए स्वामी रामदेव ने कैलाश खेर से अपनी फरमाइश सुनाने का आग्रह किया इस पर कैलाश खेर ने राम भजो, राम भजो.. बम बम लहरी बम बम... सुनाया तो लोग झूम उठे। कुशीनगर की निकिता कुशवाहा के उनकी जुगलबंदी छूटा-छूटा एक परिंदा... गीत को भी सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें