फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने, योग करने पर दिया बाबा रामदेव ने जोर

विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में बाबा रामदेव ने लोगो को योग सिखाया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रामदेव ने योग से निरोग रहने का दिया मंत्र
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने, योग करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे देवरिया महोत्सव में सोमवार की सुबह लोगों ने स्वामी रामदेव के साथ योग किया। योगाभ्यास के साथ शरीर को मिलने वाले फायदे भी रामदेव ने साझा किया। करीब दो घंटे तक चले योग शिविर में लोगों को स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। योग गुरु स्वामी रामदेव सुबह पांच बजे मंच पर पहुंच गए। उन्होंने योग शिविर की शुरुआत ऊं और गायत्री मंत्र के साथ किया। योग गुरु ने सूक्ष्म व्यायाम कराया। फिर एक-एक कर भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, आदि का अभ्यास कराया और इसके लाभ बताएं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के माध्यम से हर साल देश से 58 लाख करोड़ रुपये देश से बाहर चले जाते हैं। योग शिविर में डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएए पर उपद्रव से देशभक्त मुसलमान दुखी
योगगुरु रामदेव ने सीएए पर कहा कि भ्रम फैलाकर कुछ राजनीतिक दल देश में अराजकता फैला रहे हैं। यह देश किसी पार्टी विशेष या केवल मोदी, योगी और अमित शाह का नहीं है। यह देश तो सबका है। देश में हिंसा फैलाना, आग लगाना, देश के टुकड़े-टुकड़े करना देश के साथ गद्दारी है। यह किसी जिम्मेदार पार्टी को शोभा नहीं देता। मैं इस बात को मानता हूं कि सब मुसलमान हिंसा, आगजनी और विध्वंस में शामिल नहीं हैं। देश में करोड़ों देशभक्त मुसलमान इससे दुखीं हैं। पांच दिवसीय गंगा यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि गंगा हमारी आस्था की केंद्र हैं। हम नदियों को मां का दर्जा देते हैं। इसमें हम आज स्नान करते हैं। दूसरे देशों में नदियां आस्था का प्रतीक नहीं है फिर भी वहां नदियों को साफ रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें