फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान के घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान के घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
विज्ञापन

- साकेतनगर मोहल्ले का है मामला, दीवान ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के साकेतनगर मोहल्ले में आबकारी विभाग के दीवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर घर में रखा 10 हजार रुपये नकद समेत चार लाख रुपये कीमत के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। देर शाम दीवान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

साकेतनगर मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र तिवारी बस्ती जिले में आबकारी विभाग में दीवान पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर में रखा 10 हजार रुपये नकद, गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर शाम को घर पहुंचे धर्मेंद्र तिवारी हालत देखकर हतप्रभ रह गए। देर शाम उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चार लाख रुपये से अधिक कीमत के सामान चोरी हुए हैं। उन्होंने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें