रुद्रपुर महोत्सव में मंच पर सांस्कृति प्रस्तुति देते बाल कलाकार
- फोटो : DEORIA
महोत्सव के मंच से बही देशभक्ति की बयार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित रुद्रपुर महोत्सव के दूसरे दिन गायक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां बांध दिया। मंच से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत झांकियों को देख पूरा पंडाल भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने हुनर दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। मेंहदी, रंगोली बनाओ और गायन में छात्राओं का दबदबा रहा। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने सामूहिक नृत्य में खूब वाहवाही लूटी। कबड्डी और वालीबॉल में सतासी इंटर कॉलेज, देवकली जयराम, रामकुटी, श्री अंनत आदर्श इंटर कॉलेज में दबदबा रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेंहदी कला में जूनियर रुद्रपुर, रामजी सहाय पीजी कॉलेज, श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला कॉलेज, जेएन एकेडमी की छात्राएं अव्वल रही। एसडीएम उमेश कुमार मंगला ने प्रतिभागियों में मेडल प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम रामबिलाश, प्रशिक्षु एसडीएम संजीव उपाध्याय, बीईओ गोपाल शरण मिश्र, डॉ. चंद्रभान वर्मा, ईओ उपेंद्रनाथ सिंह, डॉ. अशोक सिंह, नर्वदेश्वर मणि, डॉ. रेखा पांडेय, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।