फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरैन में सो रहे मजदूर की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरैन में सो रहे मजदूर की ठंड से मौत
विज्ञापन

शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, प्रशासन ठंड से नहीं मान रहा मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कड़ाके की ठंड लोगों की जान पर आफत बन गई है। रविवार की रात को घर में सो रहे एक मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बुजुर्ग गांव निवासी रामसेवक चौहान 30 मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को काम से शाम को घर लौटा। भोजन करने के बाद मजदूर कटरैन में सोने के लिए चला गया। रात को 1 बजे घर वालों ने देखा तो उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होते ही सुबह दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और लेखपाल को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि प्रशासन ठंड से मौत होने की बात से इंकार कर रहा है, लेकिन घर वाले ठंड से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। मजदूर के दो बेटे हैं, इसकी मौत के बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गांव वालों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ठंड से मौत का आरोप घर वालों का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें