फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के दीवार गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय की दीवार गिरी, मजदूर की मौत
विज्ञापन

खैरवां गांव का है मामला, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा/पथरदेवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के खैरवा गांव में बन रहे शौचालय के गड्ढे की दीवार गिरने से मजदूर दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के खैरवा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शौचालय निर्माण कार्य हो रहा था। क्षेत्र के ही सकतुआ निवासी मोती प्रसाद (55) मजदूर का काम कर रहे थे। शौचालय का गड्डा खोद कर नीचे से मिट्टी निकाल रहा था कि उसी दौरान गड्ढे की दीवार गिर गई। इससे मोती प्रसाद उसी में दब गया। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो मिट्टी को हटा कर उसे बाहर निकाला गया। मजदूर को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोती के दो बेटे और एक बेटी है। घटना की खबर सुनकर पत्नी सुभावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें