फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटा में मुनीम की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा में मुनीम की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

देर रात को देशी शराब की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
सीने में दो गोली लगने से हुई मौत, पुलिस ने दो अज्ञात पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा (देवरिया)। ताली मठिया में देशी शराब के मुनीम की गोली मारकर बदमाशों ने मंगलवार की रात हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना के दौरान चौकीदार भोजन लाने गया था। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

साकेतनगर निवासी रामप्रवेश राय की बनकटा थानाक्षेत्र के ताली मठिया गांव के पास देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। दुकान पर बड़हलगंज (गोरखपुर) थानाक्षेत्र के खड़सा गांव निवासी राजेश यादव (34) मुनीम था। देर रात को बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। मुनीम को अकेला देखकर दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी। घटना के समय चौकीदार अशोक गिरी भोजन लाने गया था। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। चौकीदार ने मुनीम राजेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की माने तो वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। पुलिस ने मुनीम का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान राजेश यादव मोबाइल में फोटो लिया है। पुलिस मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाने के प्रयास में जुटी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। देर रात को एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। बुधवार को पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी घटना की जानकारी ली और थानेदार को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। पुलिस ने अनुज्ञापी के पार्टनर जंगल ठकुरही गांव निवासी मोनू सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो तीन टीमें लगी हैं। वारदात की वजह आपसी रंजिश लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें