बेटे का कत्ल करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया गया
तीन दिन पूर्व पिता ने चालक के साथ मिलकर बेटे की हत्या की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेटे की हत्या करने के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी का जूता और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। फरार चल रहे चालक और उसकी पत्नी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी देवरिया गांव निवासी ऋषिकेश उर्फ शेरू शर्मा की पूर्व अमेठी में फर्नीचर की दुकान है। तीन दिन पूर्व कुल्हाड़ी से वार कर पिता उपेंद्र शर्मा, चालक कमलेश यादव और चालक की पत्नी सुनैना देवी कुल्हाड़ी से काटकर शेरू शर्मा की हत्या कर दिया। शेरू की पत्नी नम्रता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके निशानदेही पर घटना स्थल के पास से घटना में प्रयोग किए गए टांगा, खून से सना जूता बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध और जमीन दूसरे को बैनामा करने का शेरू विरोध करता था, जो उपेंद्र को नागवार लगा और सुनियोजित तरीके से चालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। कोतवाल अरुण मौर्या ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।