रामलक्षन में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : DEORIA
दो मकानों में ताला तोड़ कर चोरी
भृगुसरी और रामलक्षन में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रामलक्षन। क्षेत्र के दो गांव में एक ही रात चोरों ने चोरी कर खलबली मचा दी। घटना भृगुसरी और रामलक्षन कस्बा में हुई। चोरी में नकदी समेत एक लाख के सामान चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। रामलक्षन के शिवप्रताप विश्वकर्मा परिवार समेत मुंबई रहते है। दीवाली मनाने को वह परिवार समेत घर को लौटे थे। शुक्रवार को उनका परिवार ससुराल चला गया। रविवार की सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने चोरी की सूचना दी। वह कमरो में आलमारी और बक्से का ताला टूटा देख दंग रह गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने चार हजार रुपये और सोने के चार जेवर गायब कर दिए। भृगुसरी गांव के नंदलाल जायसवाल दो मंजिला मकान में निचले तल पर राइस मिल, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उनका परिवार ऊपर मंजिल पर रहता है। निचले तल में रखे सामानों को चोर चुरा ले गए। यहां करीब 50 हजार रुपये के सामान चोरी हुए है। चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह ने कहा कि चोरी के बारे में जांच की जा रही है।
पीडब्लूडी कर्मी की हॉर्ट अटैक से मौत
रामलक्षन। बेलकुंडा गांव के एक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। वह सड़क निर्माण का कार्य देख रहा था कि अचानक दर्द उठा। अस्पताल में जाते समय मौत हो गई। गांव के सुरेश प्रसाद रविवार की सुबह रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य करा रहे थे। सीने में दर्द होने के कारण गश खाकर गिर गए। सूचना पर परिजन इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख उनको गोरखपुर भेजा गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।