फोटो समाचार...
---
- पटेलनगर पूर्वी वार्ड का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर के पटेलनगर पूर्वी वार्ड में डॉयरिया की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बालक को सुबह अचानक उल्टी-दस्त शुरू हुआ। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।
नगर में करीब दस दिनों से डायरिया का प्रकोप छाया है। केवटलिया मोहल्ले में कई लोग पीड़ित है। 13 अक्तूबर को एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य टीम के लगातार कैंप करने व दवा वितरण के बावजूद बीमारी थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार की सुबह गनेेश निषाद के चार संतानों में सबसे छोटा सुमित (5) बीमार हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां अंजनी बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस संबंध में चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय पाल ने बताया कि िस्थति पर नजर रखी जा रही है। दवाओं का वितरण किया जा रहा है।