फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रक हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
खुखुंदू थाने में हरियाणा निर्मित पकड़ी गई अंग्रेजी शराब के से साथ तस्कर और पुलिस टीम - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- मुसैला चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान खुखुंदू पुलिस को मिली सफलता
- आटे की बोरियों के नीचे छिपाई गई थी शराब की 577 पेटी
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। वाहन चेंकिग के दौरान मुसैला चौराहे पर स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम एक ट्रक हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ा। ट्रक में ऊपर बोरे में आटा रखा गया था। उसके नीचे 577 पेटी में 18960 शीशी शराब रखी गई थी। ट्रक चालक और तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मुसैला चौराहे के पास नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका। चालक ने ट्रक खड़ा कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तिरपाल खोलवाकर तलाशी ली गई। ट्रक में ऊपर बोरी में आटा रखा गया था, जिसके नीचे 577 पेटी में 18960 शीशी हरियाणा निर्मित शराब छिपाया गया था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम धर्मेंद्र सोनी निवासी थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान और दूसरे तस्कर ने मंदीप ढाका डालमास थाना लक्ष्मणगंज जिला सिकर राजस्थान बताया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब की खेप लेकर बिहार के सिवान जा रहे थे। इसके पूर्व भी तस्करों ने शराब ले जाने की बात कबूल की। शराब की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें